📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

एस.के. चौधरी बोले – इंदिरा गांधी ने गरीबों को दिया सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश

करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज करनाल जिला बार अधिवक्ता कार्यालय में ह्यूमन राइट्स लीगल एडवाइजर कांग्रेस की ओर से करनाल के जिला प्रधान एसके चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही अनेक अधिवक्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की याद में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।उन्होंने कहा स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की एक ऐसी महान ओजस्वी प्रधानमंत्री थी जिन्होंने अपने जीवन काल में गरीबों को रोजी रोटी और रोजगार देकर उनका सम्मान बढ़ाया तथा गरीबों का उत्थान किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

इस मौके पर अधिवक्ता एस के चौधरी जिला अध्यक्ष लीगल ह्यूमन राइट्स ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान कभी भूलाया नहीं जा सकता, वह एक ऐसी निडर लीडर थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश अलग बनाया और निडरता के साथ पाकिस्तान को करारा जवाब दिया । उस समय बहुतों को भी कई बार प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी से माफी मांगनी पड़ी थी उन्हें शिमला समझौता भी करना पड़ा था।


जिला प्रधान एस के चौधरी ने कहा कांग्रेस का इतिहास देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार रहता है लाखों लोग देश की आजादी से लेकर आज तक अनेक कुर्बानियां दे चुके हैं जो भारत के लिए एक मिसाल है ।

उन्होंने कांग्रेस नेता माननीय राहुल गांधी जी के प्रति अपनी आस्था जताते कहा चुनौतीयो के साथ राहुल गांधी देश के लिए एक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ रहे हैं , उन्होंने दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज के लिए हमेशा आवाज उठाई है, पूरा भारत आज राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए सपने सजाए हुए हैं । 2029 में कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते कहा सभी लोग कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं इस मौके पर कृष्ण लाल पवार, दुलीचंद, सुरेश खन्ना तथा सैकड़ो अधिवक्ता शामिल थे

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।