📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

सख्त कार्यशैली और ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप, जनता में भरोसा बढ़ा

धौलपुर। दीपू वर्मा | The India Speaks
राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ अपने सख्त तेवर दिखाते हुए साबित कर दिया है कि अब अपराधियों का कोई ठिकाना नहीं बचेगा। जिले के युवा और सख्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कार्यभार संभालते ही अपराधियों की कमर तोड़ दी है। महज एक माह के भीतर करीब 250 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। इनमें इनामी बदमाश, जिले में आतंक फैलाने वाले शातिर अपराधी और बजरी माफिया तक शामिल हैं। इस कार्रवाई से न केवल अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और गहरी हुई है।


अपराधियों में हड़कंप, जनता में भरोसा

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

एसपी सांगवान की सख्त कार्यशैली ने अपराधियों के बीच हड़कंप मचा दिया है। लंबे समय से पेंडिंग मामलों को प्राथमिकता से निपटाते हुए पुलिस ने दबिशें दीं और फरार अपराधियों को पकड़ डाला।

“अब धौलपुर की तस्वीर बदल रही है, अपराधी डर में और जनता चैन में है।”


इनामी बदमाश भी दबोचे गए

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

पुलिस की विशेष टीमों ने उन अपराधियों को भी धर दबोचा जिन पर इनाम घोषित था। लंबे समय से फरार और दहशत फैलाने वाले इन अपराधियों को सांगवान की रणनीति और टीमवर्क ने पकड़कर जेल की हवा खिला दी।


बजरी माफिया पर शिकंजा

धौलपुर और आसपास के इलाके में खुलेआम अवैध खनन कर रहे बजरी माफिया पर भी कड़ा प्रहार किया गया। पुलिस ने कई ट्रक और मशीनें जब्त कीं और दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से न सिर्फ अवैध खनन पर रोक लगी, बल्कि प्रशासन का सख्त संदेश भी पूरे क्षेत्र में फैल गया।


लंबित मामलों का निपटारा

धौलपुर पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती और अवैध गतिविधियों जैसे लंबे समय से लंबित मामलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। गांव-गांव जाकर दबिशें दी गईं और कई अपराधियों को दिन-रात की मेहनत से गिरफ्तार किया गया।


सांगवान की कार्यशैली बनी चर्चा

एसपी विकास सांगवान की ईमानदारी और सख्त कार्यशैली पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता का कहना है—
“सांगवान साहब ने दिखा दिया कि ईमानदारी और हिम्मत से काम किया जाए तो अपराधियों का सफाया नामुमकिन नहीं है।”


जनता के लिए राहत, अपराधियों के लिए चेतावनी

इस कार्रवाई ने धौलपुर की जनता को राहत और अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। अब लोग निडर होकर अपने कामकाज कर रहे हैं और भरोसे में हैं कि पुलिस उनकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।


पुलिस की प्राथमिकता: अपराध मुक्त धौलपुर

एसपी सांगवान का कहना है कि पुलिस की प्राथमिकता केवल गिरफ्तारियां नहीं बल्कि धौलपुर को अपराध मुक्त बनाना है। इसके लिए पुलिस जनता को जागरूक कर रही है और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।