भारतीय मानक ब्यूरो के मानक क्लब की पहली गतिविधि, विद्यार्थियों में जागरूकता का संचार
खण्डार (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय, खण्डार में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) शाखा कार्यालय जयपुर के तत्वावधान में गठित मानक क्लब की प्रथम गतिविधि — मानक लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन 18 सितम्बर 2025 को किया गया।
कार्यक्रम में मानक क्लब के 50 सदस्यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अमित और प्रियांशु ने प्रथम स्थान, मानसी और प्रियांशी ने द्वितीय स्थान तथा विशाल और नमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेंटर टीचर ने दिया मार्गदर्शन, विजेताओं का सम्मान
मानक क्लब के मेंटर टीचर बृजेन्द्र शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए क्लब के उद्देश्यों और भारतीय मानक ब्यूरो के आईएसआई मार्क, हॉलमार्क एवं उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी मानकीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने BIS केयर एप की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस जानकारी को अपने परिवार और समाज में साझा करें।
📞 7772828778 | 7723024600
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मुकेश कुमार कौशल ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन में भी मानक निर्धारित कर नियमित अध्ययन और अनुशासन का पालन करें। साथ ही भारतीय मानक ब्यूरो की इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के लिए बेहद उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी मौजूद रहे।












