📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

श्रद्धालुओं की अपार भीड़, भजन संध्या में नए कलाकारों की प्रस्तुति और दिव्य माहौल ने मन मोह लिया

खंडार (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks

श्री गणेश सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में 11 दिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक धूमधाम से किया जा रहा है। आयोजन में प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे श्री गणेश जी महाराज का पूजन और महाअभिषेक, जबकि रात्रि 8:00 बजे महाआरती की जा रही है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

भजन संध्या में नई प्रतिभाओं की प्रस्तुति

हर रात जगमोहन एंड पार्टी के नेतृत्व में भजन संध्या आयोजित हो रही है, जिसमें नए-नए कलाकार अपने भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह रहे हैं। आयोजन समिति की तैयारियों के बावजूद पंडाल श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के सामने छोटा साबित हो रहा है।


दिव्य प्रतिमा और महाप्रसाद

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

पंडाल में स्थापित श्री गणेश जी महाराज की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। प्रतिदिन रात 10:30 बजे महाप्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाता है।


6 सितंबर को शोभायात्रा और विसर्जन

जन्मोत्सव का समापन 6 सितंबर को हवन-पूजन और विशाल शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा खंडार नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से गुजरती हुई गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ रामेश्वर धाम, त्रिवेणी संगम (चंबल नदी) पहुंचेगी, जहाँ श्री गणेश जी महाराज का ससम्मान विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा।


बिना पुलिस बंदोबस्त के भी शांतिपूर्ण आयोजन

विशेष बात यह है कि इतनी भारी भीड़ और 11 दिन के भव्य आयोजन के बावजूद यहां कोई पुलिस बल तैनात नहीं रहता। फिर भी कार्यक्रम शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हो रहा है, जो श्रद्धालुओं की आस्था और आपसी सहयोग का प्रतीक है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।