NALSA (Jagriti) योजना 2025 के तहत नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई
खंडार (राजस्थान)। The India Speaks Desk
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं श्रीमान अध्यक्ष व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को NALSA (Jagriti – Justice Awareness for Grassroot Information and Transparency Initiative) Scheme 2025 के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम ईशापुरा में किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को न्याय व्यवस्था, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान लोगों से उनकी समस्याएं जानकर एक डेटाबेस तैयार किया गया, ताकि भविष्य में उन्हें विधिक सहायता सुलभ कराई जा सके।
न्याय और अधिकारों पर दी गई विस्तृत जानकारी
जागृति इकाई समिति खंडार के सदस्यगण, पैनल अधिवक्ता रमेश चंद्र तेहरिया एवं नागाराम मीणा ने ग्रामीणों को विधिक सेवा योजनाओं, जागृति इकाई समिति के गठन, उद्देश्यों तथा सरकारी कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
“नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होना लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है,”
— पैनल अधिवक्ता रमेश चंद्र तेहरिया
शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे और कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
📞 7772828778 | 7723024600
NALSA की योजनाओं से जुड़े लाभों पर किया गया प्रकाश
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने NALSA की विभिन्न योजनाओं, जैसे कि निःशुल्क कानूनी सहायता, महिला व बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिक संरक्षण, श्रमिक कल्याण और न्याय तक आसान पहुँच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, विद्यार्थी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने विधिक जागरूकता अभियान की सराहना की।












