📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

हाईवे-123 पर अतिक्रमण और लापरवाह ट्रैफिक व्यवस्था से आमजन परेशान, एंबुलेंस भी फंसी जाम में

खण्डार (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
राजस्थान विधानसभा क्षेत्र खण्डार का मुख्यालय इस समय भयंकर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है। करीब 20,000 की आबादी वाले इस कस्बे में सरकारी दफ्तरों की भरमार और बाजार क्षेत्र में अनियंत्रित भीड़ के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

यहां उपजिला कलेक्टर कार्यालय, तहसील न्यायालय, उपजिला अस्पताल, पंचायत समिति, नगरपालिका, पुलिस कोतवाली और अनाज मंडी जैसे कई शासकीय कार्यालय स्थित हैं। इन कार्यालयों और बाजारों में ग्रामीण, किसान, मरीज व दुकानदारों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और अतिक्रमण के कारण व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।


मुख्य बाजार और हाईवे 123 पर रोज़ लग रहा जाम

खण्डार कस्बे के मुख्य बाजार से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे नंबर 123) गुजरता है।
बाजार में दोनों ओर अवैध अतिक्रमण, ठेले और वाहन खड़े होने से ट्रैफिक अक्सर घंटों ठप हो जाता है।
कई बार तो हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि एम्बुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं।

29 अक्टूबर 2025 को भी खण्डार क्षेत्र में एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी, लेकिन जाम में घंटों फंसी रही। आसपास के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया, पर कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।