सवाई माधोपुर जिले के खण्डार क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सत्यनारायण शर्मा | The India Speaks
कांग्रेस प्रियंका गांधी संगठन आल इंडिया में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के खण्डार निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सीताराम बैरवा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व — Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi Vadra के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Kamaljeet Singh द्वारा सीताराम बैरवा को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के साथ ही सीताराम बैरवा को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और लंबे समय से कांग्रेस विचारधारा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
सीताराम बैरवा के राष्ट्रीय महासचिव बनने की खबर मिलते ही राजस्थान और सवाई माधोपुर जिले में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इस नियुक्ति से नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने सोशल मीडिया और फोन कॉल के माध्यम से बैरवा को बधाइयाँ देते हुए कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।












