📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

करनाल। राजेन्द्र करनाल | The India Speaks

असंध के विधायक योगेन्द्र राणा को हरियाणा सरकार ने स्टेट लेवल टास्क फोर्स का चेयरमैन नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा राज्यपाल की स्वीकृति से की गई है।

विधायक योगेन्द्र राणा ने जताया आभार

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विधायक योगेन्द्र राणा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा—

“मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

उन्होंने कहा कि वे हरियाणा के ग्रामीण विकास और जनकल्याण को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

ग्रामीण योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प

योगेन्द्र राणा ने कहा कि स्टेट लेवल टास्क फोर्स के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, ताकि हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

असंध में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

विधायक की इस नियुक्ति पर असंध क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
असंध मार्केट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण राणा मुनक और वाइस चेयरमैन राम अवतार जिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।