📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना, आलोक कुमार सिंह को भी मिला अतिरिक्त प्रभार

भोपाल, 11 जुलाई 2025| द इंडिया स्पीक्स— मध्यप्रदेश शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इस फेरबदल के तहत वर्ष 2013 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विकास मिश्रा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक ई-1/100/2025/5/एक के अनुसार, श्री मिश्रा वर्तमान में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव के रूप में कार्यरत थे। अब वह मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। यह नियुक्ति अगले आदेश या स्थानांतरण तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

आलोक कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिव का अतिरिक्त प्रभार

इसी आदेश में उल्लेख किया गया है कि आलोक कुमार सिंह भदौरे (2008 बैच), जो वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित, भोपाल के प्रबंध संचालक हैं, उन्हें उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव भी नियुक्त किया गया है।

यह आदेश राज्यपाल के नाम पर जारी किया गया है और उप सचिव अनुराज जैन द्वारा हस्ताक्षरित है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली होगी और तेज

बताया गया है कि यह प्रशासनिक फेरबदल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किया गया है, जिसका उद्देश्य शासन के विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय और दक्षता सुनिश्चित करना है। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन नियुक्तियों से मुख्यमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय गति आने की संभावना है।

आदेश की प्रतिलिपियां भारत सरकार, राज्यपाल कार्यालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, वित्त विभाग और महालेखाकार जैसे प्रमुख कार्यालयों को भेजी गई हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि यह फेरबदल राज्य के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।