📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन। The India Speaks Desk

सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर को कम करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में शुरू हुई राहवीर योजना अब प्रभावी हो चुकी है।
योजना के तहत, जो भी व्यक्ति गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के 1 घंटे के भीतर) में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुँचाएगा, उसे 25 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।


राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी मिलेंगे

इसके अलावा, चुने हुए सबसे योग्य 10 राहवीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
योजना के नियमों के अनुसार, एक राहवीर को एक वर्ष में अधिकतम 5 प्रकरणों में पुरस्कार दिया जा सकेगा।


राहवीर बनने की पात्रता

कोई भी व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर पहुँचाकर जान बचाता है, वह राहवीर योजना के लिए पात्र होगा।

गोल्डन ऑवर का मतलब है दुर्घटना के एक घंटे के भीतर घायल व्यक्ति को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना।


कैसे होंगे राहवीर का चयन और पुरस्कार वितरण

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी प्रकरणों की समीक्षा करेगी।

सूचना पुलिस थाना और अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर से प्राप्त होगी।

मूल्यांकन समिति द्वारा चुने गए राहवीर को राज्य परिवहन आयुक्त द्वारा सीधे बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया जाएगा।

खरगोन जिले में सीएमएचओ को योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।