📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

25 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक रहेगा प्रतिबंध, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

इंदौर। The India Speaks Desk

नर्मदा जयंती महोत्सव को देखते हुए इंदौर जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से तेजाजी नगर बायपास से खंडवा की ओर जाने वाले भारी माल वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शिवम वर्मा द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंदौर से खंडवा की ओर जाने वाले सभी ट्रक एवं भारी मालवाहक वाहन तेजाजी नगर बायपास से होकर नहीं जाएंगे, बल्कि उन्हें धामनोद मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। यह प्रतिबंध 25 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा।

श्रद्धालुओं की भीड़ और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए फैसला

प्रशासन द्वारा बताया गया कि नर्मदा जयंती महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में भारी वाहनों के कारण यातायात जाम और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इन्हीं कारणों से यह प्रतिबंधात्मक निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार इस प्रतिबंध से दुग्ध वाहन,नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े वाहन,पुलिस वाहन, फायर ब्रिगेड, पानी के टैंकर, आर्मी के वाहन, विद्युत मंडल के कार्य में लगे वाहन, एलपीजी एवं पेट्रोलियम वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन व यात्री बसें आदि वाहन मुक्त रहेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल भारी मालवाहक वाहनों पर लागू होगा। कार, जीप और दुपहिया जैसे हल्के वाहन सामान्य रूप से संचालित होते रहेंगे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।