📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

नर्मदा किनारे दहिखाल नाले से बरामद हुआ 32 वर्षीय जवान का decomposed शव, SP व फोरेंसिक टीम ने की जांच

बडवाह। The India Speaks Desk

बडवाह से करीब 4 किमी दूर मेहताखेड़ी आश्रम रोड स्थित नर्मदा किनारे दहिखाल नाले के पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण तेज बदबू आ रही थी। ग्रामीण जब बदबू की वजह से नाले की ओर पहुंचे, तब उन्होंने शव देखा और तत्काल इसकी सूचना बडवाह पुलिस को दी।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

शव की पहचान CISF रिज़र्व बटालियन में पदस्थ 32 वर्षीय आरक्षक चालक जितेन्द्र पिता अशोक कुमार यादव सिंह के रूप में हुई है। वे 10 नवंबर से बिना बताए लापता थे, जिसके बाद CISF अधिकारियों व कर्मचारियों ने बडवाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


ग्रामीणों ने दी सूचना, मौके पर CISF अधिकारी और SP पहुँचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया। किसी भी व्यक्ति को आसपास जाने की अनुमति नहीं थी। मामले की गंभीरता देखते हुए खरगोन एसपी रविन्द्र वर्मा भी पहुंचे। साथ ही CISF के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को खरगोन से बुलाया गया, जिसने स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। जांच के बाद पुलिस ने शाम को शव को बडवाह सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना राजस्थान में मौजूद जितेन्द्र के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

10 नवंबर से थे लापता, बैरक से बाजार जाने की कहकर निकले थे

CISF से मिली जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र सिंह 2015 में आरक्षक चालक के रूप में भर्ती हुए थे और पिछले तीन वर्षों से बडवाह में तैनात थे।
10 नवंबर की दोपहर वे अपने बैरक से पैदल बाजार जाने की कहकर निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे।

पुलिस और CISF ने लगातार उनकी तलाश की। मुख्य मार्गों और दुकानों पर लगे CCTV फुटेज भी खंगाले गए, जिसमें वे आखिरी बार MG रोड पर जाते हुए दिखाई दिए थे।

पुलिस को आशंका है कि लापता होने वाले दिन ही उन्होंने यह कदम उठा लिया होगा।


परिवार में पत्नी और दो बच्चे, अंतिम कॉल में नहीं दिखा कोई तनाव

जितेन्द्र मूल रूप से अलवर, राजस्थान के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
लापता होने से पहले उन्होंने घर पर परिजनों और CISF में पदस्थ अपने एक मित्र से फोन पर बात की थी। बातचीत सामान्य थी और किसी भी तरह के तनाव का संकेत नहीं मिला था। इसका कारण जानने के लिए पुलिस जांच जारी है।

परिजन राजस्थान से बडवाह के लिए रवाना हो चुके हैं।


मर्ग कायम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया—

“मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।”

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।