📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

आदिवासी समाज की बैठक में नशा मुक्ति, दहेज उन्मूलन और कुरीति मुक्त समाज का संदेश

कसरावद। The India Speaks Desk

कसरावद तहसील के ग्राम साईंखेड़ा में आदिवासी समाज की एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज को दारु, दहेज, डीजे, मृत्यु भोज, रिश्वतखोरी और अन्य सामाजिक कुरीतियों से मुक्त करने का संकल्प लिया गया। बैठक में मिशन D3 (दारु, डीजे, दहेज मुक्त समाज) को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

बैठक में सरपंच जगदीश निगवाल ने कहा:

“दारु, डीजे और दहेज व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशक हैं। जब तक इन पर काबू नहीं किया जाएगा, समाज का वास्तविक उत्थान संभव नहीं है।”

उन्होंने संतुलित और संस्कारी समाज के निर्माण के लिए मिशन D3 को अपनाने पर बल दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा एवं सहमति बनी:

दहेज रूपी दानव पर रोक

अनावश्यक फिजूलखर्ची बंद

नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करना

मृत्यु भोज और बड़े आयोजनों में अति डी.जे. का विरोध

सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना

युवा एवं बच्चों को अनुशासन, संस्कार और नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।

कई गांवों की रही व्यापक सहभागिता

इस बैठक में साईंखेड़ा सहित आसपास के अनेक गांव—
नायदडं, भैसावद, दखनीपुरा, डाबरी हीरापुर, रामपुर, डोलनी, जहांगीरपुर, जूनापानी, बिलिदड, रसवा, तितरानिया—
के आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समाज के बड़े बुजुर्गों ने कहा कि ऐसे आयोजन स्वच्छ, शांतिपूर्ण और संस्कारी वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
जगदीश निगवाल (सरपंच), प्रताप चौहान, प्यारसिह निंगवाल, अंतर सिंह रावत, प्रवक्ता राजू डोडवे, जयस निहाल सिंह चौहान, रणछोड़ निगवाल, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रणजीत सिंह मंडलोई, शंकर मेडां, शिवराम डावर (जनपद प्रतिनिधि), बद्री बडोले (जनपद प्रतिनिधि), संजय चौहान, मांगीलाल मोरे, विजय जमरे, रमेश उचावले (उप सरपंच), बंसीलाल रंधावा, कैलाश चौहान, संतोष निकवाल, सुनिल धार्वे, शंकर निगवाल, गब्बर, प्रेमलाल चौहान, जामसिह निंगवाल, रमेश निंगवाल, जितेन्द्र चौहान, रतन जमरे, जगदीश रावत, जरदार निराले, करण चौहान व आदि समाजजन।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।