📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

प्रयोगशाला परीक्षण में औषधियाँ एनएसक्यू मानक पर असफल; तत्काल प्रभाव से बिक्री और उपयोग बंद

खरगोन। The India Speaks Desk
जिले में अमानक आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग, खरीद और बिक्री पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बासुदेव आसलकर ने बताया कि औषधि नियंत्रक एवं संचालनालय आयुष, भोपाल के निर्देशानुसार 06 आयुर्वेदिक औषधियों को अमानक (NSQ) घोषित करते हुए इनकी क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।


प्रयोगशाला परीक्षण में खुला बड़ा मामला

डॉ. आसलकर ने बताया कि औषधि निरीक्षक द्वारा प्राप्त जानकारी और लेबोरेटरी जांच रिपोर्ट के आधार पर इन दवाओं को गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं पाया गया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“प्रयोगशाला परीक्षण में दवाएं NSQ पाई गई हैं। इसलिए संबंधित निर्माण बैच नंबरों की बिक्री, भंडारण और उपयोग तत्काल बंद किया जाता है।” — डॉ. बासुदेव आसलकर


अमानक घोषित 06 आयुर्वेदिक औषधियों की सूची

1️⃣ श्री धवंतरी हरबल्ला बदी, जिला सिलोन (हिमाचल प्रदेश)

प्रवाल पिष्टी — बैच: PPMB-077

मुक्त शुक्ति — बैच: MSBD-059

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

2️⃣ शर्मायु जेन्यून आयुर्वेद, श्री शर्मा आयुर्वेद मंदिर, दतिया

गिलोय सत्व — बैच: 005-P-1

कामदुधा रस — बैच: 25117002-P-1

3️⃣ डाबर इंडिया लिमिटेड, साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश)

कफ कुठार रस — बैच: SB-000-66

लक्ष्मी विलास रस (नारदीय) — बैच: SB-000-65


जिले में बिक्री और उपयोग पर पूर्ण रोक

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन अमानक दवाओं के निर्माण बैच नंबरों के अंतर्गत आने वाली सभी यूनिट्स की बिक्री, उपयोग और क्रय-विक्रय प्रतिबंधित है।
उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।