📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कठोरा और जलकोटी पुनर्वास स्थलों पर चला अभियान, ग्रामीणों के दस्तावेज एकत्रित

खरगोन। The India Speaks Desk
सरदार सरोवर परियोजना से डूब प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कसरावद और मंडलेश्वर के पुनर्वास स्थलों पर दस्तावेज प्राप्त करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के आदेशानुसार कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा गठित दल इन शिविरों में ग्रामीणों के दस्तावेज संकलित कर रहा है, ताकि पट्टों की रजिस्ट्री, नामांतरण और राजस्व मानचित्रों में संशोधन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

25 नवंबर को कसरावद अनुभाग के पुनर्वास स्थल ग्राम कठोरा और मंडलेश्वर क्षेत्र के जलकोटी में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपने आवश्यक दस्तावेज जमा किए।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगले दिनों में निम्नानुसार शिविर लगाए जाएंगे—

कठोरा एवं जलकोटी: 26 नवंबर

चिचली: 27 एवं 28 नवंबर

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

खुलखुर्द: 29 एवं 30 नवंबर

बलखड़: 1 एवं 2 दिसंबर

जालनपुर: 3 एवं 4 दिसंबर

सायता: 5 एवं 6 दिसंबर

गठित दल करेगा दस्तावेजों का संकलन

कलेक्टर द्वारा गठित दल में नायब तहसीलदार, सब-इंजीनियर (नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण), राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, ग्राम सचिव तथा भू-अर्जन एवं पुनर्वास कार्यालय के पटवारी शामिल हैं।
यह दल निर्धारित तिथियों पर पुनर्वास स्थलों पर शिविर आयोजित कर आवेदकों से—
आवेदन पत्र, घोषणा पत्र, आवंटन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड/फॉर्म-80, उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र, पट्टा धारक की मृत्यु के प्रमाणपत्र
जैसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करेगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।