📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

खरगोन। The India Speaks Desk
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला प्रशिक्षण केंद्र, पुराना अस्पताल परिसर खरगोन में जिला स्तरीय दस्तक अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलतसिंह चौहान ने की। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र आर्य, सोनल गुजर सहित जिले के समस्त बीएमओ, बीईई, बीपीएम एवं बीसीएम उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जानकारी दी गई कि दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 17 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक पूरे जिले में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन-ए घोल, नियमित टीकाकरण सत्रों में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण, वृद्धि निगरानी तथा मातृ एवं टीकाकरण कार्ड में विटामिन-ए अनुपूरण की प्रविष्टि जैसे कार्य किए जाएंगे।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सोनी ने दस्तक अभियान की विस्तृत रणनीति एवं कार्ययोजना से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही विटामिन-ए दवा पिलाने के मानकों एवं सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की।
वहीं एमएनडी श्री अरविंद वर्मा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दस्तक अभियान से जुड़े दिशा-निर्देश और जिले में वर्तमान शिशु स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी साझा की।

घर-घर और आंगनवाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी विटामिन-ए खुराक

बताया गया कि प्रत्येक ग्राम में नियमित टीकाकरण एवं वीएसएचएनडी के दौरान एएनएम द्वारा 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयु के अनुसार विटामिन-ए घोल पिलाया जाएगा।
जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस में घर-घर जाकर अथवा आंगनवाड़ी केंद्र पर एकत्र कर विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी।

कुपोषण और गंभीर बीमारियों से बचाव पर जोर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दौलतसिंह चौहान ने बताया कि यह अभियान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण कम करने, जन्म के समय कम वजन, दस्त रोग, श्वसन तंत्र संक्रमण से बचाव तथा टीकाकरण से वंचित बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।