📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

कलेक्टर भव्या मित्तल ने जनगणना अधिनियम 1948 के तहत जारी किए आदेश

खरगोन। The India Speaks Desk
भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 4(2) के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों को जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्तियां मकान सूचीकरण, मकानों की गणना और जनसंख्या गणना के दो चरणों के लिए की गई हैं।

जिला स्तर से तहसील स्तर तक अधिकारियों की नियुक्ति

जिला स्तर पर कलेक्टर खरगोन को प्रमुख जनगणना अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर को जिला जनगणना प्रभारी तथा जिला योजना अधिकारी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुविभागीय स्तर पर बड़वाह, भीकनगांव, खरगोन, मण्डलेश्वर एवं कसरावद के अनुविभागीय अधिकारियों को अनुविभागीय जनगणना अधिकारी बनाया गया है।
तहसील एवं नायाब तहसीलदारों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी
तहसील स्तर पर खरगोन नगर-ग्रामीण, बड़वाह, गोगावां, सनावद, भगवानपुरा, भीकनगांव, झिरन्या, सेगांव, महेश्वर एवं कसरावद के तहसीलदारों को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं नायाब तहसीलदारों को अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में नामित करते हुए खरगोन नगर-ग्रामीण, बड़वाह (काटकूट), गोगावां (बिस्टान), सनावद, भगवानपुरा, भीकनगांव, झिरन्या, सेगांव (केली), महेश्वर (मण्डलेश्वर) एवं कसरावद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निकाय स्तर पर भी किए गए चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त

नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर खरगोन, बड़वाह, सनावद, भीकनगांव, कसरावद, मण्डलेश्वर, महेश्वर, करही पाडल्या एवं बिस्टान के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में जनगणना कार्य का सुचारू, समयबद्ध और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा शासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।