📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

शिकायतकर्ता सत्यनारायण शर्मा को जिला आबकारी अधिकारी ने किया तलब, अब होगी गवाही

बड़वाह | The India Speaks
देश की नामी शराब कंपनी एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड पर लग रहे अवैध शराब कारोबार और फर्जी परमिट घोटाले के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। इस मामले को लेकर शिकायत करने वाले पूर्व कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा को जिला आबकारी अधिकारी, संभागीय उड़नदस्ता, इंदौर ने आधिकारिक नोटिस जारी कर बयान के लिए तलब किया है।


22 सितंबर को पेश होंगे सत्यनारायण शर्मा

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

जारी नोटिस (दिनांक 08/09/2025) के अनुसार, श्री शर्मा को 22/09/2025 को दोपहर 2 बजे जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर के समक्ष उपस्थित होना है। उनसे उनकी लिखित शिकायत पर विस्तार से बयान दर्ज किए जाएंगे और यदि कोई दस्तावेज या सबूत हैं, तो उन्हें भी पेश करने को कहा गया है।

नोटिस में साफ लिखा है:
“आपके द्वारा की गई शिकायत के संबंध में आपका कथन लिया जाना है। आप निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों और शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ लाएं।”


कंपनी पर अवैध शराब परिवहन का आरोप

सत्यनारायण शर्मा ने अपने पत्र में आरोप लगाया था कि कंपनी ने आबकारी अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी परमिट बनाकर करोड़ों की शराब अवैध रूप से सप्लाई की, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

एक ट्रक HR 37 B 5321 द्वारा 800 कार्टून शराब गंतव्य तक न पहुंचाकर अवैध रूप से उतार दी गई।

इसी तरह अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना 825 कार्टून सुपरमैन व्हिस्की भी बीच रास्ते में उतार दी गई।

गोवा और दीमापुर से जुड़ी कई खेपें भी संदिग्ध बताई गई हैं।

इतना ही नहीं, एक गैस टैंकर (HR 38 E 5817) में भरे 33,000 लीटर ENA को भी पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन मामले में कार्रवाई नहीं हुई।


अब प्रशासन की साख दांव पर

यह नोटिस साबित करता है कि मामले में अब केवल आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि आधिकारिक जांच की शुरुआत हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आबकारी विभाग वास्तव में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर कंपनी की पैठ एक बार फिर जांच को दबा देगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।