📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खातेगांव तहसील के तुरनाल ग्राम में माँ नर्मदा तट पर स्थित धार्मिक धरोहर डूब क्षेत्र में आने से संकट

देवास | The India Speaks

खातेगांव तहसील के ग्राम तुरनाल (जिला देवास) में माँ नर्मदा नदी के तट पर स्थित पंचपिंड स्थल को लेकर सनातन धर्मावलंबियों में चिंता बढ़ रही है। मान्यता है कि यहीं भगवान परशुराम जी ने अपने माता–पिता का पिंडदान किया था। यह स्थान प्राचीन काल से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

डूब क्षेत्र में आ रहा पंचपिंड स्थल

मध्यप्रदेश शासन द्वारा नर्मदा नदी पर बांध निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते यह पंचपिंड स्थल डूब क्षेत्र में आ रहा है। श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने बताया कि इस संबंध में लगभग छह माह पूर्व प्रशासन को अवगत कराया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

परशुराम सेना ने रखी तीन मुख्य मांगें

श्री परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने कहा कि पंचपिंड स्थल सनातन आस्था का प्रतीक है। इसे सुरक्षित रखने के लिए शासन–प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए।

“हमारी मांग है कि पंचपिंड स्थल का संरक्षण किया जाए, इसे धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर घोषित कर सुरक्षित किया जाए और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।”
— प्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष, परशुराम सेना

ज्ञापन सौंपा गया

इस अवसर पर ज्ञापन का वाचन विधि प्रकोष्ठ के नमन दुबे (अधिवक्ता) ने किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला, प्रेम बागोर, बंसीलाल पुरोहित, सुधीर उपाध्याय, विनीत पांडे, सुधीर शुक्ला और प्रदीप पांडे सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।