1 माह से ज़्यादा बीत गया, लेकिन प्रशासन की चुप्पी बनी हुई — क्या मासूम बच्चों की जान लेगा सिस्टम?
बड़वाह, मध्य प्रदेश। The India Speaks Desk
बड़वाह क्षेत्र में जहरीली भूसी (DWGS) के अवैध विक्रय का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।
प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जनता अब यह सवाल पूछ रही है —
“क्या प्रशासन मासूम बच्चों की जान लेना चाहता है?”
DWGS: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा घोषित अपशिष्ट, फिर भी पशुआहार में उपयोग
ग्राम खोड़ी स्थित एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड शराब निर्माण के दौरान DWGS (Distillers Wet Grains Soluble) नामक अपशिष्ट पदार्थ निकालती है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसे अपशिष्ट (Waste) के रूप में वर्गीकृत किया है और जीरो डिस्चार्ज नियम के तहत इसे बाहरी स्रोतों से मिलाना वर्जित है।
फिर भी, यह जहरीला पदार्थ खुलेआम बाजार में 10 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शराब कंपनी इस अपशिष्ट से करोड़ों रुपये का अवैध व्यापार कर रही है।
शहर में खुलेआम घूम रही हैं DWGS की गाड़ियां
बड़वाह नगर में दिनभर DWGS से भरी गाड़ियाँ पशुपालकों के यहाँ पहुँच रही हैं।
पशुपालक, अधिक दूध की लालच में, इस जहरीले अपशिष्ट को पशुओं को खिला रहे हैं, जिससे दूध की गुणवत्ता गिर रही है।
यह मानव स्वास्थ्य, विशेषकर बच्चों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।
फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, और अब तक किसी भी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
SDM ने किया था जांच का वादा, पर कार्रवाई अब तक अधूरी
इस मामले पर The India Speaks से हुई बातचीत में बड़वाह SDM श्री सत्यनारायण दर्रो ने लगभग एक माह पहले कहा था —
“हम टीम गठित कर इसकी जांच कराएँगे।”
लेकिन आज तक न कोई जांच टीम बनी, न कार्रवाई हुई।
इस बीच DWGS की गाड़ियाँ खुलेआम पशुपालकों तक यह जहरीला पदार्थ पहुँचा रही हैं।
जनता की आवाज़: अब चाहिए ठोस कार्रवाई
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन की यह चुप्पी या तो मिलीभगत का संकेत देती है, या जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।
जनता की मांग है कि SDM कार्यालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तत्काल संयुक्त कार्रवाई करें और इस अवैध व्यापार पर रोक लगाई जाए।












