📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पुलिस लाइन के शासकीय क्वार्टर बनाते थे टारगेट, 16 वारदातों का खुलासा

खण्डवा। The India Speaks Desk
खण्डवा शहर में लगातार हो रही नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। खुलासा होने पर सामने आया कि आरोपी पुलिस लाइन स्थित शासकीय क्वार्टरों को निशाना बनाते थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

उक्त मामले में फरियादी करण पाल सिंह (33 वर्ष), निवासी पुलिस लाइन खण्डवा, जो पुलिस विभाग में यातायात थाने पर पदस्थ हैं, ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे अवकाश लेकर मैहर से खण्डवा लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी का सामान बिखरा था और सोने की चेन, कान के झुमके, चांदी की पायल (एक जोड़ी) एवं नगद ₹90,000 चोरी पाए गए।
इसी प्रकार उनके पीछे निवासरत सुरेश खरते के घर का भी ताला तोड़कर मंगलसूत्र माला, दो अंगूठियां, सोने के कान के झाले, चांदी की पायल (एक जोड़ी) एवं नगद ₹6,000 चोरी किए गए।
प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. 49/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला विशेष अभियान

नकबजनी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेन्द्र तारणेकर के निर्देशानुसार, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे व आईपीएस परिविक्षाधीन अमित कुमार भारतीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य द्वारा विशेष टीम गठित कर अभियान चलाया गया।
मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज की तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस ने दिपेश उर्फ दिपेन्द्र (29 वर्ष), निवासी ग्राम सेवड़, थाना अंबुआ, जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों रमेश एवं भुरलिया (दोनों निवासी पिपलदलिया, जिला धार) के साथ पुनः चोरी की वारदात करने आया था।
आरोपियों ने पुलिस लाइन थार, बड़वानी, खरगोन, खण्डवा, हरदा, इंदौर एवं देवास में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

आईसीजेएस पोर्टल पर जांच में आरोपी के खिलाफ जिला धार, बड़वानी, खरगोन, खण्डवा, हरदा, इंदौर एवं देवास में 16 नकबजनी के मामले दर्ज पाए गए।
आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।