📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com
filter: 104; fileterIntensity: 0.8; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

सुलगांव फाटे के जंगल मार्ग पर घेराबंदी, 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

बड़वाह। The India Speaks Desk
जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वाह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बड़वाह पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 63 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और उससे नेटवर्क व सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

ज्ञात हो कि खरगोन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे।
श्री अनुराग (पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन ग्रामीण) एवं सिद्धार्थ बहुगुणा (उप पुलिस महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज) द्वारा तस्करों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में रविन्द्र वर्मा (पुलिस अधीक्षक, खरगोन) एवं शकुन्तला रुहल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुखबिर की सूचना पर जंगल मार्ग में की गई घेराबंदी

12 फरवरी 2026 को थाना बड़वाह पुलिस को सूचना मिली कि ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस निवासी बजरंग घाट अवैध रूप से ब्राउन शुगर की सप्लाई करता है और इंदौर दिशा से सुलगांव मार्ग होते हुए बड़वाह आने वाला है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर सुलगांव फाटे और कड़िया कुंड रोड की ओर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे व्यक्ति को रोका गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ कालु बोस (38 वर्ष) निवासी – बजरंग घाट, बड़वाह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 85/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, आबकारी एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कुल 7 मामले दर्ज हैं। इनमें भादवि, आबकारी अधिनियम तथा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी की है, ताकि ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क और सप्लायर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।