📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

20,500 लीटर लहान और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त, लाखों के संसाधन नष्ट

बड़वाह। लोकेश कोचले। The India Speaks Desk

खरगोन जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में संचालित हो रही अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। तड़के सुबह की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में लहान और अवैध कच्ची शराब जब्त की गई तथा शराब निर्माण के संसाधनों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

थाना बड़वाह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रावत पलासिया और टिटवा पलासिया के जंगलों में नाले किनारे अवैध शराब निर्माण का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलराम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
सर्चिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब की भट्टियां संचालित मिलीं।

20 लाख से अधिक का लहान नष्ट

कार्रवाई के दौरान पुलिस को लगभग 200 ड्रमों में भरा हुआ करीब 20,500 लीटर लहान (कच्चा माल) मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20,50,000 रुपये बताई गई। पुलिस ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।
इसके अलावा 35-35 लीटर अवैध कच्ची शराब के दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 70 लीटर शराब (कीमत लगभग 5,250 रुपये) जब्त कर धारा 34(1) के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों के पालन में की गई। पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित हुआ।

एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलराम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक एवं आरक्षक सहित थाना बड़वाह के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।