📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मुक्तागिरी जैन तीर्थक्षेत्र पहुंचकर 12 सदस्यीय दल ने सनावद पधारने का किया निवेदन

सनावद। लोकेश कोचले| The India Speaks

नगर गौरव, वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न श्री वर्धमान सागर जी महाराज सहित अठारह त्यागियों की जन्मभूमि सनावद से 12 सदस्यीय जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल मुक्तागिरी जैन तीर्थक्षेत्र पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल ने संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के प्रथम प्रदत्त आचार्य शिष्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के दर्शन कर नगर सनावद की ओर विहार कर पधारने हेतु श्रीफल समर्पित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आचार्य श्री से सनावद नगर पधारने का आग्रह करते हुए धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने की कामना की। जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य सन्मति जैन काका ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के साथ नगर में जन्मे नगर गौरव मुनि श्री प्रशस्त सागर जी महाराज एवं बड़वाह नगर के गौरव मुनि श्री मल्लिसागर सागर जी महाराज संगत होकर धर्म प्रभावना में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रशांत चौधरी, सुनील जैन (डीपीएस), मुकेश जैन, रजनीश जैन, रोजेश जैन, राजा जैन, आशीष झाझरी, सुनील पावणा, वारिश जैन, विशाल चौधरी, पुष्पेंद्र जैन एवं अक्षय सराफ उपस्थित रहे।
जैन समाज में आचार्य श्री के संभावित आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु उनके सान्निध्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।