📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

काटकूट फाटा से जयंती माता रोड तक दौड़े छात्र-छात्राएं, विजेताओं को नकद पुरस्कार

बड़वाह। The India Speaks Desk

आदिवासी युवा फैंस क्लब के तत्वाधान में 08 फरवरी 2026 को वीर शिरोमणि टंट्या मामा की स्मृति में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह मैराथन बड़वाह के काटकूट फाटा से जयंती माता रोड तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

आयोजन में विद्यार्थियों की सुविधा और क्षमता को ध्यान में रखते हुए दूरी अलग-अलग रखी गई।
छात्रों के लिए: 5 किलोमीटर
छात्राओं के लिए: 2.5 किलोमीटर
इस मैराथन में सिर्फ आदिवासी बच्चों को ही भाग लेने का अवसर दिया गया, जिससे आदिवासी समाज के बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला।

इस आयोजन में महिला वर्ग में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम स्थान: दिव्या बामणिया, द्वितीय स्थान: राजनंदनी अजनारे व तृतीय स्थान: भारती चौहान का रहा वही
पुरुष वर्ग में रहा कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें पुरुष वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
इस दौड़ में प्रथम स्थान: जितेंद्र कवचे, द्वितीय स्थान: दीपक सिसोदिया व तृतीय स्थान: साहिल बढ़ोलेने हासिल किया।

अतिथियों ने की बच्चों की हौसला अफजाई
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार निशा कनास रहीं। उन्होंने आदिवासी बच्चों को आगे बढ़कर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
“आदिवासी समाज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही अवसर मिले, तो वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।”
इन अतिथियों की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में BO रेवाराम कनासे, जेलर युवराज मुवेल, CISF मेन आकाश खरते, रोहित उईके, चेतन मंडलोई, संजय बामनिया, रामप्रसाद भूरिया, तुषार भूरिया, विशाल चौहान, जोगेंद्र पटेल, मंशाराम नागर, किशन डुडवे, दिनेश डहरिया, शिवम डावर, अनिल डावर, रामजी बामणिया, भूरसिंह भूरिया, मंशाराम तंवर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खेल के साथ सामाजिक संदेश
मैराथन आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता रहा, बल्कि यह आदिवासी बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला सामाजिक संदेश भी बना। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।