📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

एमएसएमई प्रोत्साहन योजना से बदली जिंदगी, एसीसी ब्लॉक इकाई से 25–30 लोगों को मिला रोजगार

खरगोन।
गोगांव तहसील के ग्राम देवलगांव के प्रकृति प्रेमी उद्यमी केशव सिंह कुशवाह ने पर्यावरण संरक्षण को उद्योग से जोड़ते हुए एक मिसाल कायम की है। भवन निर्माण में पारंपरिक मिट्टी की ईंटों के उपयोग से होने वाले पर्यावरण नुकसान को रोकने के उद्देश्य से उन्होंने एसीसी ब्लॉक उत्पादन इकाई की स्थापना की, जिससे न केवल मिट्टी संरक्षण को बढ़ावा मिला बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हुए।

केशव सिंह कुशवाह, मेसर्स के.के. सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उनकी इकाई में मुख्य रूप से पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश का उपयोग किया जाता है, जो लंबे समय से सरकार के लिए निपटान की एक बड़ी चुनौती रही है। फ्लाई ऐश से बने एसीसी ब्लॉक न केवल मजबूत होते हैं, बल्कि इनकी निर्माण प्रक्रिया पारंपरिक ईंट भट्टों की तुलना में कम ऊर्जा खपत वाली और पर्यावरण के अनुकूल है।

केशव का मानना है कि मिट्टी प्रकृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे कृत्रिम रूप से तैयार नहीं किया जा सकता। इसी सोच ने उन्हें वैकल्पिक निर्माण सामग्री की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। उद्योग की स्थापना से पहले उन्होंने अनुभवी उद्योगपतियों और उद्योग विभाग के अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया। इसके बाद एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आवश्यक सहयोग प्राप्त कर बैंक ऋण के माध्यम से इकाई की शुरुआत की।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि इकाई से 25 से 30 स्थानीय लोगों को रोजगार मिला और आज इसका वार्षिक टर्नओवर 78 से 80 लाख रुपये तक पहुंच चुका है। केशव ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री और एमएसएमई मंत्री की योजनाओं को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

“सरकार की महत्वाकांक्षी एमएसएमई योजनाओं के बिना यह संभव नहीं हो पाता। मैं इसके लिए सदैव आभारी रहूंगा।”

उल्लेखनीय है कि बैंक ऑफ बड़ौदा से वित्त पोषित इस इकाई में कुल 10.20 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया गया है। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2021 का लाभ लेते हुए निजी भूमि पर स्थापित इस इकाई में 31 जनवरी 2025 से उत्पादन शुरू हुआ, जिसके बाद से लगातार रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
केशव सिंह कुशवाह की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफल और सतत उद्योग मॉडल विकसित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।