📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

चार विकासखंडों से शिक्षकों ने की सहभागिता

खरगोन, 22 अगस्त 2025।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार कानूडे के निर्देशन में जिला शिक्षा कार्यालय, खरगोन के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कसरावद, गोगावा, खरगोन और बड़वाह विकासखंडों से चयनित शिक्षकों ने सहभागिता की।

इस संगोष्ठी में निर्णायक के रूप में शासकीय उमावि बोरावां के प्राचार्य श्री मुकेश खेड़े, सांदीपनि स्कूल कसरावद के उप प्राचार्य श्री मनोज कुमार जैन एवं उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन की प्राचार्य प्रतिनिधि श्रीमती मीरा राखोलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी संगोष्ठी प्रभारी श्री भूपतगीर गोस्वामी एवं श्री भूरेसिंह डाबर ने निभाई।

राज्य स्तरीय मंच पर देंगे प्रतिनिधित्व

संगोष्ठी के माध्यम से महिला व पुरुष वर्ग से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है, जो आगामी 30 अगस्त 2025 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में भाग लेंगे।
महिला वर्ग से श्रीमती मनोरमा शाक्य, माध्यमिक शिक्षिका, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, कसरावद तथा पुरुष वर्ग से श्री मोहन यादव, माध्यमिक शिक्षक, शासकीय सांदीपनि उमावि, कसरावद को चयनित किया गया है।

इस अवसर पर क्रीड़ा निरीक्षक श्री हबीब बेग मिर्जा एवं जिला आयोग प्रभारी श्री प्रदीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।