📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन, 22 अगस्त 2025।
युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, खरगोन द्वारा आगामी 26 अगस्त को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पुराना कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में होगा।


श्री वेद इंडस्ट्रीज पीथमपुर में मशीन ऑपरेटर पद के लिए भर्ती

इस ड्राइव के माध्यम से श्री वेद इंडस्ट्रीज, पीथमपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर पद हेतु युवाओं की भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रीतिबाला सस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि—

आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष

योग्यता: 12वीं, आईटीआई या स्नातक उत्तीर्ण

वेतन: ₹20,299 प्रति माह

सुविधाएं: अटेंडेंस बोनस, प्रोडक्टिविटी बोनस, ईपीएफ, ईएसआईसी

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र में की जाएगी।


प्लेसमेंट ड्राइव में लाने होंगे ये दस्तावेज़

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए युवाओं को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाना अनिवार्य होगा:

रिज्यूमे / सीवी

रोजगार कार्यालय का पंजीयन

समग्र आईडी

आधार कार्ड की प्रति

शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां

2 पासपोर्ट साइज फोटो


स्टेप एकेडमी द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान ही स्टेप एकेडमी इंदौर द्वारा युवाओं को टेली अकाउंटिंग, डिजिटल मार्केटिंग एवं बेसिक एमएलटी कोर्स में निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे।

यह प्रशिक्षण पूर्णतः फ्री ऑफ कॉस्ट होगा और प्रशिक्षण उपरांत रोजगार की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।