खरगोन में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, शासन को मिला ₹1.34 लाख का राजस्व
खरगोन, 28 जुलाई 2025
खरगोन जिले में मछलियों के प्रजनन काल के दौरान अवैध मछली शिकार करने वालों पर सख्ती दिखाई गई है। 28 जुलाई को मत्स्य विभाग की टीम ने महेश्वर के पेशवा घाट और गांधीनगर क्षेत्र में छापा मारकर करीब 2 मेट्रिक टन अवैध मछली जब्त की। इस मछली की नियमानुसार नीलामी कर ₹1,34,200 का राजस्व प्राप्त कर शासन के खाते में जमा कराया गया।
15 अगस्त तक जिले की सभी नदियों-जलाशयों में मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा मध्यप्रदेश नवीन मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 15 अगस्त 2025 तक सभी जलाशयों, नदियों और प्राकृतिक जलस्रोतों में मछली मारने, खरीदने-बेचने और परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह कदम वर्षाकाल में मछलियों के प्रजनन को संरक्षित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
कार्रवाई में शामिल रही ये टीम
यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनिल जैन के निर्देशन में की गई, जिसका नेतृत्व कर रहे थे सहायक संचालक रमेश मौर्य। उनके साथ टीम में शामिल थे:
📞 7772828778 | 7723024600
गोपाल पाटीदार, नयन माहिले, जतनसिंह रावत (मत्स्य निरीक्षक)
सतीश सोलंकी (प्रधान आरक्षक – 677)
अमर मानवे (आरक्षक – 1070)
कमल मुवेल (आरक्षक – 76)
इस सीज़न में अवैधानिक मत्स्याखेट पर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
“हम मछलियों के प्रजनन काल को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। अवैध शिकार पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी,”
— रमेश मौर्य, सहायक संचालक, मत्स्य विभाग
🟪 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📧 Email: editor@theindiaspeaks.com












