📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

आर्यन और अरविंद के दिल की होगी मुफ्त सर्जरी, जनजातीय अंचल में पहली बार पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

खरगोन। The India Speaks डेस्क

इंदौर सम्भाग के खरगोन जिले के दूरस्थ व दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र सिरवेल में पहली बार अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इंदौर सम्भागायुक्त श्री दीपक सिंह की पहल पर यह शिविर जनजातीय और रिमोट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसी कड़ी में रविवार, 24 अगस्त को सिरवेल में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें इंदौर के प्रसिद्ध अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब 2777 मरीजों का उपचार किया।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक मशीनों से हुआ उपचार

इस शिविर में शंकरा नेत्र अस्पताल और श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, इंदौर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया। साथ ही छाती रोग, नेत्र रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, एक्स-रे, ईसीजी, सोनोग्राफी, पेथोलॉजी और अन्य क्षेत्रों के कुल 22 विभागों के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।


पहली बार ईसीजी करवाया करण ने, दिल की जांच में मिली राहत

चिरमुंडी निवासी 23 वर्षीय करण पिता नानजीया ने पहली बार अपने सीने के दर्द की जांच के लिए शिविर में ईसीजी टेस्ट करवाया। उनका इलाज अरबिंदो अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कुशाग्र टंडन ने किया। डॉ. टंडन ने बताया कि आमतौर पर इंदौर में इस जांच की कीमत ₹1400 होती है, परंतु शिविर में यह सेवा पूर्णतः निशुल्क दी गई।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

आर्यन और अरविंद को चिन्हित किया गया ओपन हार्ट सर्जरी के लिए

शिविर में 8 बच्चों के हृदय की जांच की गई, जिनमें से दो — सिरवेल के 8 माह के आर्यन और अंबाखेड़ा के 7 वर्षीय अरविंद को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। इनका निशुल्क इलाज इंदौर के विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में किया जाएगा। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रवि रंजन त्रिपाठी ने बताया कि अब तक उन्होंने 9,000 से अधिक बच्चों का सफल ऑपरेशन किया है।


मोबाइल एक्स-रे मशीन से तुरंत रिपोर्ट, टीबी और फेफड़े की जांच भी हुई

अरबिंदो अस्पताल द्वारा लायी गई मोबाइल डिजिटल एक्स-रे मशीन ने शिविर की उपयोगिता को और बढ़ाया। क्षयरोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष महाजन ने बताया कि यह मशीन तुरंत रिपोर्ट देती है जिससे फेफड़ों की गांठ, कफ, टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों की पहचान तुरंत हो सकी।

कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा, विधायक ने मरीजों से की बात

शिविर का संचालन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में किया गया। विधायक श्री केदार डावर ने शिविर का अवलोकन कर मरीजों से संवाद किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह ने भी शिविर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल बताया।


आंकड़ों में स्वास्थ्य शिविर:

कुल मरीज पंजीकृत: 2777

मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित: 27

अरविंदो अस्पताल हेतु रेफर मरीज: 47

बच्चों की इको जांच: 37 (जिसमें से 19 को दिल की समस्या)

गर्भवती महिलाओं की जांच: 321

सोनोग्राफी जांच: 51

आयुष्मान कार्ड निर्माण, ई-केवाईसी व सिकलसेल/डायबिटीज/ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।