📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

गांधीनगर नाले के पास अवैध कच्ची शराब की भट्टी ध्वस्त, 60 लीटर महुआ शराब जप्त

खरगोन। The India Speaks Desk
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना मंडलेश्वर पुलिस ने गांधीनगर नाले के पास दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। मौके से 60 लीटर अवैध महुआ शराब और शराब बनाने के संसाधन जप्त किए गए, साथ ही 100 लीटर लहान नष्ट किया गया।

आरोपी भाग खड़ा हुआ, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर निवासी सुनिल नाले के पास अवैध शराब की भट्टी संचालित कर रहा है। जैसे ही पुलिस टीम ने दबिश दी, आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने शराब और उपकरण जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना मंडलेश्वर पर अपराध क्रमांक 283/25 धारा 34(2), 34(1)(F) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग और निमाड़ रेंज के डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर, खरगोन एसपी रविंद्र वर्मा के नेतृत्व और एएसपी शहर बिट्टू सहगल व एएसपी ग्रामीण शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम का योगदान

इस अभियान में एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में उनि प्रवीण निकुंभ, प्रआर धर्मराज गावंडे, प्रआर दिनेश रोमड़े, आर अमित पाल, आर अभिषेक राणावत, आर संजय पवार और आर राजकुमार दुबे का विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।