📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद का निर्णय

खरगोन। The India Speaks Desk
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में राज्य के भीतर सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस फैसले से खरगोन जिला सहित प्रदेश के कई प्रमुख व्यापारिक और पर्यटन स्थलों को हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

यात्रियों और पर्यटकों को मिलेगा लाभ

मंत्री-परिषद के इस निर्णय के अनुसार निजी ऑपरेटर द्वारा हैलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रमुख शहरों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों और पर्यटन स्थलों के बीच किफायती और स्थायी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराना है।
इससे यात्रियों, पर्यटकों, व्यवसायियों और निवेशकों का आना-जाना सुगम होगा। साथ ही, जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और विशेषकर महेश्वर में पर्यटन गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

तीन सेक्टरों में होगा संचालन

हैलीकॉप्टर सेवा तीन सेक्टरों में संचालित की जाएगी—

सेक्टर-1: खरगोन, इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल और जबलपुर।

सेक्टर-2: भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो (श्योपुर), ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़ और जबलपुर।

सेक्टर-3: जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट, सरसी, परसिली, मैहर, सतना, पन्ना, खजुराहो, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेंच, डिंडौरी, भोपाल और इंदौर।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।