पटेल मोटर्स के सौजन्य से विजेता टीम को ₹1 लाख का इनाम, पांच दिन में होंगे 19 रोमांचक मुकाबले
बड़वाह। The India Speaks Desk
बड़वाह में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शहर में बहुप्रतीक्षित बड़वाह प्रीमियर लीग ‘महासंग्राम पटेल कप’ का आगाज कल से होने जा रहा है। पांच दिवसीय इस भव्य टूर्नामेंट में 12 टीमें मैदान में उतरेंगी और कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन समिति बड़वाह क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में यह सीरीज आयोजित की जा रही है।
₹1 लाख का प्रथम पुरस्कार, ₹50 हजार रहेगा उपविजेता के लिए
टूर्नामेंट का प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000 पटेल मोटर्स की ओर से दिया जाएगा, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 रखा गया है। हर मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और पूरी सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का चयन भी किया जाएगा।
इस टूर्नामेंट में डायमंड जगुआर, रेड चिली वॉरियर्स, दांगी के रॉयल्स, गुप्ता वॉरियर्स, संस्था श्री राजवंश, कैपिटल किंग इलेवन, स्टार राज, पैंथर, श्याम एवरिक्स, मोहमद शायान इलेवन, ओंकार भूमिका चैलेंजर और सलमान टाइगर की टीमें ट्रॉफी के लिए जोर आजमाइश करेंगी।
इस टूर्नामेंट के लिए हुए ऑक्शन प्रक्रिया में तीन जिलों के करीब 400 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 160 खिलाड़ियों का विभिन्न टीमों में चयन हुआ।
सेगांव के रोहित सोलंकी इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें राज पैंथर टीम ने ₹5300 में खरीदा।
पांच दिवसीय सीरीज में प्रतिदिन चार मैच खेले जाएंगे, जिनमें एक दिन में 8 टीमें आमने-सामने होंगी। प्रत्येक मैच 8 ओवर का होगा। विजेता टीमें फाइनल की ओर कदम बढ़ाएंगी, जबकि 19 तारीख को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
📞 7772828778 | 7723024600
पूरी सीरीज का लाइव प्रसारण TGS Live यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे क्रिकेट प्रेमी घर बैठे रोमांच का आनंद ले सकेंगे।
शहर के दिग्गज नेताओं की टीमें भी मैदान में
इस टूर्नामेंट में बड़वाह के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की टीमें भी मैदान में उतरेंगी। इनमें राकेश गुप्ता (नगर पालिका अध्यक्ष बड़वाह), नरहरी दांगी, राज वर्मा, सोहन शाह, रवि शुक्ला और मजहर अली सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
“भविष्य में इस सीरीज को मध्यप्रदेश स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।”
— बड़वाह क्रिकेट क्लब के सदस्य
आयोजन समिति का कहना है कि आने वाले वर्षों में इसे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का स्वरूप दिया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।












