पीपल्याहाना और मूसाखेड़ी रिंग रोड पर बेतरतीब खड़ी 7 बसें जब्त, वसूला गया ₹1.30 लाख जुर्माना
इंदौर। The India Speaks Desk
इंदौर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेतरतीब खड़ी बसों पर शिकंजा कसा। पीपल्याहाना और मूसाखेड़ी रिंग रोड पर जांच के दौरान सात बसों को जब्त कर ₹1 लाख 30 हजार का जुर्माना वसूला गया।
बसों में ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन की जांच
अधिकारियों ने बताया कि बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूलने, आवश्यक दस्तावेजों की कमी और परमिट शर्तों के उल्लंघन जैसी गड़बड़ियों की जांच की जा रही है। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान बसों को आम रास्ता रोककर सवारी बैठाने और सामान भरते हुए पकड़ा गया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
कार्रवाई में यातायात विभाग से एड.डीसीपी श्री नरेश अन्नोटिया, इंदौर आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा, एसीपी श्री हिन्दू सिंह मुबेल, एआरटीओ अर्चना मिश्रा, एआरटीओ राजेश गुप्ता, सूबेदार राजू सावले सहित ट्रैफिक और आरटीओ का अमला मौजूद रहा।
बस संचालकों को चेतावनी
अधिकारियों ने ट्रेवल्स और बस संचालकों से अपील की है कि वे बसों को केवल निर्धारित स्थानों से ही संचालित करें। अन्यथा बसों को जब्त कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बेतरतीब बस संचालन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।












