📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

ग्रामीणों की शिकायत पर सीईओ ने की सख्त कार्रवाई

इंदौर/ कलारिया/ द इंडिया स्पीक्स

इंदौर ज़िले की ग्राम पंचायत कलारिया में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। शिकायतों के बाद दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

विगत दिनों जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन द्वारा इंदौर ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था। कलारिया भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि दुकान महीने में केवल 8–10 दिन खुलती है, हितग्राहियों से दुर्व्यवहार होता है, और निःशुल्क अनाज के पैसे वसूले जाते हैं।

शिकायत के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने एक जांच दल भेजा। 24 जून को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ और महादेव मुवेल की टीम ने आकस्मिक जांच की। जांच में सामने आया कि:

दुकान मुख्य विक्रेता द्वारा नहीं चलाई जा रही थी

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

तौल में गड़बड़ी और स्टॉक में अनियमितता पाई गई

आवश्यक बोर्ड और सूचना नहीं लगाई गई थी

यह दुकान न्यू प्रगति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही थी। विक्रेता भारती चौधरी, सहायक बबली चौधरी और तुलावटी राहुल चौधरी पर कई प्रावधानों के उल्लंघन का दोष सिद्ध हुआ है।

अनुविभागीय अधिकारी राऊ ने मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

फिलहाल, ग्राम सिंदौडा की दुकान (कोड: 801061) को वैकल्पिक रूप से संलग्न कर उपभोक्ताओं को निरंतर लाभ देना सुनिश्चित किया गया है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।