📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन/ बड़वाह/ सोनू नायक / द इंडिया स्पीक्स

आषाढ़ मास की अष्टाहनिका पर्व पर दिगम्बर जैन समाज द्वारा आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समापन दिवस पर नगर में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धर्म, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

भक्ति, पूजन और प्रवचनों से भरा रहा सप्ताह

समाज के प्रचार मंत्री मनीष जैन ने बताया कि आरोन से पधारे ब्रह्मचारी पारस भैय्याजी और स्थानीय विधानाचार्य वैभव भैय्याजी के सान्निध्य में प्रतिदिन प्रातः अभिषेक, शांति धारा और मंडल विधान पूजन संपन्न हुआ। रात्रिकालीन भक्ति कार्यक्रमों में कमल जैन एवं श्रेयांश जैन के मधुर भजनों पर संगीतमय आरती की गई, तत्पश्चात भैय्याजी द्वारा आध्यात्मिक प्रवचन दिए गए।

नगर में निकली शोभायात्रा, धर्मशाला में समापन

अंतिम दिवस पर श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई स्थानीय जैन धर्मशाला पहुँची। यहाँ श्रीजी का अभिषेक और पूजन कर यात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में समाजजन, महिलाएं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

समाज की सहभागिता और अध्यक्ष का आभार

आठ दिनों तक चले इस पर्व में हर वर्ग ने अपनी सक्रिय सहभागिता से आयोजन को भव्यता दी। समाज अध्यक्ष अशोक जैन एवं समिति सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।