📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

तहसील मुख्यालय व आदिवासी अंचलों में मूर्ति स्थापना और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों पर बनी सर्वसम्मति

कसरावद। The India Speaks Desk

आदिवासी समाज के महान क्रांतिकारियों की स्मृति में गाता (मूर्ति) स्थापना को लेकर कृषि उपज मंडी प्रांगण, कसरावद में जयस संगठन एवं सर्व आदिवासी समाज के संयुक्त नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे ने की।
बैठक के दौरान समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक मिशन को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि तहसील मुख्यालय सहित आदिवासी बहुल क्षेत्रों में गाता (मूर्ति) की स्थापना की जाएगी, साथ ही इसके माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

सामाजिक एकता को मजबूत करने पर दिया गया जोर

बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे और आदिवासी समाज की एकजुटता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि क्रांतिकारियों की स्मृति में मूर्ति स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को समाज के संघर्ष और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य होगा।
कार्यक्रम के समापन पर सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह मंडलोई ने सभी उपस्थित सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में जयस अध्यक्ष कपिल खराडे, आदिवासी छात्र संगठन संरक्षक सोमल चौहान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर, अजाक्स ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह देवले, एडवोकेट लखन भावरे, शंकर मेड़ा, पदमसिंह जमरे, अरविंद भूरिया, सूर्या धारवे, बालु सिंह जमरे, कृष्णा वास्कले, गोलू गिरवाल, नानसिंह मंडलोई, कालू ब्राह्मणे, प्रवेश डावर, प्रेम गांगले, शंकर निंगवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।