📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

HM अस्पताल और सिख संगठनों के सहयोग से 130 नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बड़वाह। The India Speaks Desk
8 फरवरी, रविवार को बड़वाह स्थित गुरुद्वारा साहेब में HM अस्पताल बड़वाह, बड़वाह सिख समाज के युवाओं द्वारा गठित शहीद भगत सिंह सेवा दल एवं श्री गुरु सिंह सभा बड़वाह के सहयोग से सिख समाज के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

चिकित्सकों ने साझा की सीपीआर और गंभीर बीमारियों से जुड़ी जानकारी

श्री गुरु सिंह सभा बड़वाह समिति के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि शिविर के शुभारंभ अवसर पर बड़वाह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिंह एवं डॉ. मोहिनी सिंह ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित संगत को सामान्य व गंभीर बीमारियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विशेष रूप से सीपीआर (हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन प्रक्रिया) पर विस्तार से जानकारी साझा करते हुए उससे बचाव और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

130 से अधिक लोगों ने कराया निःशुल्क पंजीयन व जांच

श्री गुरु सिंह सभा के सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह एवं सरदार गुलबीर सिंह ने जानकारी दी कि इस शिविर के माध्यम से सिख समाज के लगभग 130 सदस्यों ने पंजीयन कराकर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क रूप से करवाईं। इनमें शुगर, बीपी, दिल की धड़कन, ईसीजी, ब्लड ग्रुप पहचान सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे।

शिविर के मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। उन्होंने कहा कि सिख समाज के सदस्यों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को देखकर उपस्थित चिकित्सकों को भी विशेष संतोष प्राप्त हुआ।
सीपीआर का लाइव प्रदर्शन, मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
इस अवसर पर HM टीम के प्रतिनिधि श्री प्रदीप साने द्वारा सीपीआर का लाइव प्रदर्शन किया गया। आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार की यह जानकारी उपस्थित नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हुई, जिससे उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के समापन पर श्री प्रतीक सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

शिविर के दौरान नागरिकों को बीपी, पल्स, रेस्पिरेशन, तापमान जांच, ईसीजी, ब्लड ग्रुप परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण की सुविधाएं प्रदान की गईं।

शिविर की सफलता में HM परिवार के डॉ. विष्णु, विवेक, प्रशांत, निकिता, वर्षा, अमन, सतीश, तुलसी, बख्शीश कौर, अंतिमा, शुभम एवं चेतना का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

आयोजकों ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को समय पर स्वास्थ्य परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर सरदार हरविंदर सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, सरदार गुरभेज सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार प्रदुमन सिंह, सरदार जगमीत सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह सहित अनेक सिख संगत ने समिति की इस पहल की सराहना की।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।