📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

रात में पकड़ी गई तस्करी, बजरंग दल का कार्यकर्ता बनकर गुमराह करने की कोशिश

बड़वाह। The India Speaks Desk

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षकों को सोमवार–मंगलवार की दरम्यानी रात बड़ी सफलता हाथ लगी। वध हेतु बूचड़खाने ले जाए जा रहे एक बैल सहित तीन गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराते हुए पुलिस की मदद से गौशाला भिजवाया गया। यह पूरी कार्रवाई रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार मध्य रात्रि लगभग 2 बजे इंदौर से सनावद की ओर लौट रहे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शासकीय महाविद्यालय बड़वाह के सामने गौवंश से भरे एक पिकअप वाहन को रोका। पूछताछ के दौरान वाहन चालक आकाश पिता अंबाजी हरड़काड़ और उसका साथी निखिल विठ्ठल मुकासे, दोनों निवासी पिछोर (महाराष्ट्र) ने बताया कि वे तेजाजी नगर, इंदौर से गौवंश खरीदकर महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जा रहे थे।

बजरंग दल का नाम लेकर गुमराह करने की साजिश

पूछताछ के दौरान ही प्रतीक पिता बलबीर सिंह राठी, निवासी बड़वाह, मौके पर पहुंचा और स्वयं को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए वाहन को थाने ले जाने का बहाना बनाकर काटकूट फाटे स्थित अपने तबेले पर ले गया। बाद में जब पिकअप वाहन खाली होकर पुनः महाराष्ट्र की ओर जा रहा था, तब उसे सनावद क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोबारा पकड़ लिया।
कड़ी पूछताछ में चालक आकाश और उसके साथी निखिल ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

सूचना मिलने पर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ता रात में ही वाहन सहित बड़वाह थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों की निशानदेही पर प्रतीक राठी उर्फ “पलटू” के तबेले से चारों गौवंश को विधिवत जब्त कर गौशाला भेजा गया। पुलिस ने प्रतीक को भी इस मामले में आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया।

सुबह थाने पहुंचे विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। जिला सह संयोजक राज तंवर ने बताया—
“प्रतीक द्वारा बजरंग दल की छवि धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास है। इसके खिलाफ संगठन अलग से कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती के कारण वह बचता रहा।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात में सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।

घटना के बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए। उन्होंने नगर में चल रहे अवैध गौ तस्करी के कारोबार के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि गौ रक्षा के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।