📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

बड़वाह में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित, 130 बच्चों को ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर सहित सहायक सामग्री मिली

बड़वाह। The India Speaks Desk

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बड़वाह में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। बीआरसी परिसर में आयोजित इस शिविर में 130 दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार ट्रायसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, रोलैटर और वैशाखी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान बड़वाह एसडीएम सत्यनारायण दर्रा ने कहा —
“दिव्यांगों के कल्याण के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से हमेशा तत्पर रहूंगा। दिव्यांगों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है, इनकी सेवा भगवान की पूजा के समान है।”

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

शिविर प्रभारी मोबाइल स्त्रोत सलाहकार आलोक चंद्रवंशी ने बताया कि सितंबर माह में आयोजित चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में 250 बच्चों का पंजीयन हुआ था। विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन के बाद 130 बच्चों को उपकरण वितरण हेतु चिन्हांकित किया गया।
नोडल अधिकारी विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक मेवाराम बर्मन एवं जिले से आए एपीसी प्रदीप सोलंकी ने बताया कि शिविर में दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण वितरित किए गए, जिससे वे दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।

एलिमको टीम उज्जैन से आए डॉक्टर रोहित, सुभाष और गुलशन की सहायता से उपकरणों की जांच-परख एवं समझाइश के बाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सतविंदर सिंह भाटिया ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों से संवाद कर उनकी भावनाओं को समझना एक सुखद अनुभव है। मुख्य पंजीयन की जिम्मेदारी ओमप्रकाश बिल्लोरे ने निभाई।

कार्यक्रम में ज्योतिर्मय मूकबधिर विद्यालय की प्रेमलता तिवारी, माँ ॐ नर्मदा मूकबधिर विद्यालय के संजय कदम, विशाल सोनी, विजय सिंह चौहान, भानु प्रिया ठाकुर सहित हितग्राही बच्चे, उनके पालक, जनशिक्षक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600
ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।