📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

किसानों को मिलेगा वास्तविक उपज के अनुसार लाभ, कृषि विभाग ने शुरू की प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया

खरगोन। The India Speaks Desk
जिले के कपास उत्पादक किसानों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने अब कपास खरीदी की प्रक्रिया को वास्तविक उत्पादन के आधार पर लागू कर दिया है। पहले प्रति हेक्टेयर 14.01 क्विंटल के मानक पर खरीदी की जा रही थी, लेकिन किसानों के अधिक उत्पादन को ध्यान में रखते हुए सी.सी.आई. ने 25 नवंबर 2025 से नई प्रणाली लागू कर दी है।

सी.सी.आई. के इस निर्णय से उन किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा जिनकी वास्तविक उपज निर्धारित मानक से अधिक है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

“उत्पादन का प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।”
— उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत

कृषकों को जारी हुए पहले प्रमाण पत्र

उप संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत ने बताया कि मंगलवार से प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

बड़वाह खरीदी केंद्र पर किसान श्रीमती रेखा शाह और श्रीमती कविता शाह को उत्पादन प्रमाण पत्र जारी किए गए।

वहीं खरगोन खरीदी केंद्र पर किसान श्री दिनेश पटेल को प्रमाण पत्र जारी कर उनकी उपज खरीदी की प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

कृषि विभाग के अनुसार संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी कपास खरीदी केंद्र मंडी में ही किसानों को प्रमाण पत्र जारी करेंगे, जिससे खरीदी प्रक्रिया तेज और पारदर्शी हो सके।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।