📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पहली बार स्व-गणना पोर्टल पर परिवार स्वयं दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

खरगोन। The India Speaks Desk

आगामी जनगणना-2027 के तहत कलेक्ट्रेट सभागृह में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समस्त चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, अनुभागीय अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारी शामिल हुए।
यह प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय भोपाल के प्रशिक्षक श्री अभिमन्यु अरोड़ा एवं श्री आकाश सोनी द्वारा प्रदान किया गया।

जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूर्ण गंभीरता और त्रुटि रहित ढंग से संपन्न किया जाए। उन्होंने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई तक मकान सूचिकरण के साथ प्रारंभ होगा।

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना नोडल अधिकारी श्री अनिल जैन ने चार्ज अधिकारियों को प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति शीघ्र करने तथा हाउसिंग ब्लॉक निर्धारण सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षकों द्वारा सीएमएस पोर्टल पर कार्य करने की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों को डेटा एंट्री, सत्यापन और मॉनिटरिंग संबंधी तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया।

इस जनगणना में पहली बार स्व-गणना पोर्टल की सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
हालांकि, शहरी क्षेत्रों, निजी टाउनशिप, हॉस्टल और पीएसयू आदि में पूर्ण कवरेज और डेटा सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए प्रगणकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। स्व-गणना करने वाले परिवारों द्वारा प्रदान की जाने वाली एसई आईडी को प्रगणक अपने ऐप पर सबमिट कर जानकारी की पुष्टि करेंगे।

28 फरवरी से पूर्व प्रगणकों की संख्या निर्धारित करने के निर्देश

कलेक्टर ने अनुभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में जनसंख्या के अनुसार प्रगणकों की संख्या तय की जाए। प्रगणकों के बैंक खाते अनिवार्य रूप से समग्र आईडी से लिंक होने चाहिए। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को 28 फरवरी से पूर्व आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, सहायक कलेक्टर श्री जामदार फरहान इरफान, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगास्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।