📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

विशाल भमोरिया। द इंडिया स्पीक्स

खरगोन | मानवाधिकार सुरक्षा संघ की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गांगले, प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कुमार गांगले, प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र भलसे एवं प्रदेश सचिव राकेश पंडिया उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष दीपक जाचपुरे के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पेंशनर टीम और संघ के समस्त निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा

संगठन की कार्यकुशलता को बढ़ाने हेतु चर्चा के उपरांत जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं:
बाबूलाल राठौर: वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भंवर: जिला उपाध्यक्ष संतोष महाजन: जिला कोषाध्यक्ष तेजकरण गुप्ता: कार्यालय सचिव मोहन सोनी: संयुक्त सचिव विनोद चौहान:

जिला मीडिया प्रभारी संकल्प और आभार

प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम पाटीदार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों का संरक्षण और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गांगले ने सभी से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। अंत में जिला अध्यक्ष दीपक जाचपुरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।