📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

खरगोन /द इंडिया स्पीक्स

खरगोन, 6 जुलाई। बरसात के मौसम में खण्डवा रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में जलभराव की पुरानी समस्या अब इतिहास बनने वाली है। नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा शनिवार को 40-40 लाख रुपये की लागत से दो बड़े नालों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

यह भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी ने किया। इस मौके पर लोक निर्माण सभापति श्री धीरेन्द्र चाहान, पार्षदगण श्री चन्द्रपालसिंह तोमर, श्रीमती तृप्ति रावत, श्री जगन्नाथ सांवले, सीएमओ सुश्री कमला कोल, पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश पाटीदार, अन्य जनप्रतिनिधि, इंजीनियरिंग टीम और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट

होटल प्रेसिडेंट से आदर्श नगर तक बनेंगे नाले

मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल ने बताया कि खण्डवा रोड पर जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या को देखते हुए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया से दो नालों के निर्माण को मंजूरी दी गई है —

  1. पहला नाला होटल प्रेसिडेंट से अजाक्स थाना तक,
  2. दूसरा अजाक्स थाना से आदर्श नगर तक।

इन दोनों नालों पर कुल 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की कई कॉलोनियों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

स्थानीय रहवासियों ने नगर पालिका के इस निर्णय पर हर्ष जताते हुए कहा कि वर्षों की परेशानी अब खत्म होने जा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।