किशोर कुमार व मोहम्मद रफ़ी को सुरों के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि
The India Speaks Desk | बड़वाह
बड़वाह में आयोजित एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम में निमाड़-मालवा सांस्कृतिक मंच द्वारा स्वर सम्राट किशोर कुमार और सुर सम्राट मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी गई। यह संगीतमय संध्या सुरों, भावनाओं और स्मृतियों का अद्भुत संगम बन गई।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन व फिल्मी गायक मा. मनोज शर्मा द्वारा सुंदरकांड की भजनमय प्रस्तुति से हुई। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा शर्मा के जन्मदिवस को इस सांस्कृतिक आयोजन से यादगार बना दिया।
प्रथम प्रस्तुति में कराओके सिंगर व बांसुरी वादक पुष्पेंद्र रावल ने “ज्योति कलश छलके” भजन से मां शारदे का वंदन किया। मंच संचालन सुपर सिंगर रजा जाफरी ने किया, जिन्होंने “नगमा छलकाए जाम आपके नाम” जैसे गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुपर सिंगर मनोज शर्मा ने “पल पल दिल के पास…” गीत गाकर भावुकता घोल दी, वहीं पवन कुमार ने “आज मौसम बेईमान है…” की प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायिका रेखा ओसवाल और जयप्रकाश श्रीवास्तव ने युगल गीत “तुमसे ओ हसीना कभी मोहब्बत न हमने की थी…” प्रस्तुत किया।
📞 7772828778 | 7723024600
सुनील भालसे ने अपने सुपर साउंड सिस्टम से कार्यक्रम को कर्णप्रिय बनाया, और “क्या खूब लगती हो”, “ओ हंसीनी मेरी हंसीनी…” जैसे गीतों से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
प्रवीण श्रीमाली ने “आ लौट के आजा मेरे मेहबूब…” और माउथ ऑर्गन वादन कलाकार दिलीप राजोरे ने “जिंदगी की राह में…” की प्रस्तुति दी। हास्य-व्यंग्य सम्राट मा. पिंटू सेन मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता मा. कपिल तिवारी ने की और प्राचार्य मा. रघुनाथ धारेकर विशेष अतिथि रहे।
समीर माहुले ने अपने रेस्त्रां में इस आयोजन को होस्ट किया और शानदार प्रस्तुति “ओ मेरे दिल के चैन…” से सबको भावविभोर कर दिया। दिव्यांग बालिका ने मनोज शर्मा के साथ मिलकर “हुस्न पहाड़ों का…” गीत गाया, जिसने हर श्रोता को भावनाओं में बहा दिया।
डा. मनीष बर्वे ने “राधिके तूने बंसी चुराई” और “वादा कर ले साजना…” प्रस्तुत किया। सुरेश राठौर ने “खिले क्यों गली-गली…”, दिलीप व्यास ने “ये पैसा बोलता है…”, डा. चिंचे ने “तोबा ये मतवाली चाल…” और सुरेश कुमार ने “मैं इक राजा हूँ…” जैसे गीतों से समां बांधा।
कार्यक्रम का समापन “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना…” जैसे समूह गीत के साथ हुआ। समापन पर सभी अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया।
कार्यक्रम में सुनील मोरे, अमरसिंह चौहान, डा. दिनेश चतुर्वेदी, जितेंद्र चौहान, गोविंद शर्मा, डा. रतनलाल बिरले सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।












