📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com
अखिल निमाड़ लोक परिषद बड़वाह इकाई ने किया सम्मान समारोह का आयोजन, शाल-श्रीफल भेंट कर दिया गया सम्मान
बड़वाह/द इंडिया स्पीक्स/ रितेश दुबे
निमाड़ की आत्मा और निमाड़ी भाषा के सजग प्रहरी पद्मश्री जगदीश जोशीला का सम्मान समारोह अखिल निमाड़ लोक परिषद बड़वाह इकाई द्वारा पूजा गार्डन परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें शाल व श्रीफल से सम्मानित कर निमाड़ का गौरव बताया गया।
📞 7772828778 | 7723024600
कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री जगदीश जोशीला रहे, जबकि नृत्य सम्राट संजय महाजन ने अध्यक्षता की। मंच पर गुरुचरण भाटिया, पुजारी गौड़ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
जोशीला का आह्वान – “निमाड़ी बोलने में ना करें संकोच”
अपने विचार व्यक्त करते हुए पद्मश्री जोशीला ने कहा,
“निमाड़ी हमारी जननी है। जब तक हम इसे अपने व्यवहार में नहीं लाएंगे, यह भाषा सिर्फ मंचों तक सीमित रह जाएगी। राज्य भाषा का दर्जा तभी मिलेगा जब हम इसके लिए संगठित होकर प्रयास करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि “मेरे पद्मश्री सम्मान की सार्थकता तभी है जब निमाड़ की निमाड़ी भाषा को हम सब मिलकर राज्य भाषा का दर्जा दिलाएं। अखिल निमाड़ी लोक परिषद के माध्यम से हमें सदस्यता अभियान चलाना चाहिए।”
सामाजिक संगठनों ने जोशीला को बताया निमाड़ का गौरव
इस अवसर पर एन.एस. सोलंकी (प्रदेश संयोजक, सामाजिक विचार मंच), गुरुचरण भाटिया, रविंद्र दूबे, बाबूलाल महाजन सहित अन्य वक्ताओं ने जोशीला के साहित्यिक व सांस्कृतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें “निमाड़ का गौरव” बताया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में अनिल राठौड़, समीर माहुले, सतविंदर भाटिया, देवेंद्र कर्मा, मुकेश शर्मा, अशोक राठौड़, गजानंद सांवले, टी.आर. मंगरे, राजा सोलंकी सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी व निमाड़ प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन यशवंत कर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन पुजारी गौड़ ने व्यक्त किया।