📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

करोड़ों के अपशिष्ट मुनाफे के आगे अंधा प्रशासन? सड़कों पर घूमता खतरनाक वेस्ट और ‘कुछ नहीं दिखने’ का दावा

बडवाह/खरगोन। The India Speaks Desk

शराब और एथेनॉल निर्माण इकाइयों से निकलने वाला DWGS (Distillers Wet Grains with Solubles) आज एक गंभीर बहस का विषय बन चुका है। इसे अक्सर “उप-उत्पाद” बताकर सामान्य दिखाने की कोशिश की जाती है, लेकिन जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) स्वयं इस पर आपत्ति जता चुका है और Zero Liquid Discharge (ZLD) नीति लागू है, तब यह सवाल उठना लाज़िमी है कि DWGS वास्तव में क्या है और इसे पशु आहार के रूप में क्यों नहीं खिलाया जाना चाहिए?

जानिए क्या है DWGS?

DWGS शराब निर्माण प्रक्रिया के बाद बचा हुआ वह अत्यधिक नमी युक्त जैविक अपशिष्ट है, जिसमें 60–70 प्रतिशत तक नमी होती है। इसमें अत्यधिक BOD (Biological Oxygen Demand) और COD (Chemical Oxygen Demand) पाया जाता है।

विज्ञापन
अद्विका टेंट एंड डेकोरेशन
📍 काटकूट फाटा, बड़वाह —
टेंट, लाइटिंग, फॉग, पायरो की संपूर्ण व्यवस्था।
सर्व सुविधा युक्त मेरिज गार्डन, आकर्षक लाइटिंग के साथ सुंदर सजावट


यह बहुत तेजी से सड़ने (Putrescible) वाला पदार्थ है।
डिस्टिलरी प्रक्रिया में अल्कोहल अलग करने के बाद जो गाढ़ा अवशेष बचता है, उसी से DWGS बनता है। यही कारण है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसे कई मामलों में High Pollution Load Waste मानता है।

यदि यह खुले में फेंका जाए या बारिश में बह जाए तो:
जल स्रोतों की ऑक्सीजन समाप्त हो जाती है
नाले, तालाब और भूजल जहरीले हो जाते हैं
जलीय जीवन पूरी तरह नष्ट हो सकता है

इसके अलावा इसमें तेज़ सड़न और जहरीली गैसें होती है।DWGS 24–48 घंटे में दोबारा फर्मेंट होने लगता है जिससे यह अमोनिया, मीथेन और सल्फर गैस छोड़ता है जिसके परिणामस्वरूप आसपास के गांवों में दुर्गंध और बीमारी फैलाता है।
इसी कारण Pollution Control Board इसे “Putrescible & Objectionable Waste” मानता है।

विज्ञापन
🏡 अद्विका प्रॉपर्टी ब्रोकर – बड़वाह, सनावद, खरगोन, खंडवा में ज़मीन खरीदें या बेचें
📞 7772828778 | 7723024600

इसके अलावा स्थानीय स्तर पर शराब कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा यह आरोप सामने आए हैं कि फर्मेंटेशन के दौरान कृषि-उपयोग वाली खाद या यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है।
यदि ऐसा है, तो उसका अवशेष DWGS में जाता है जिससे इसमें नाइट्रोजन और अमोनिया की मात्रा बढ़ती है। परिणामस्वरूप इसका पशुओं और भूमि दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
यह स्थिति DWGS को पशु आहार नहीं, बल्कि जोखिम भरा अपशिष्ट बनाती है।

पशु आहार बताना क्यों खतरनाक नैरेटिव है?

DWGS को पशु आहार बताने से कंपनियों को ZLD उल्लंघन से बचने का मौका मिलता है।
अपशिष्ट निपटान को “उपयोग” का नाम दिया जाता है जिससे
वास्तविक पर्यावरणीय खतरा दब जाता है।

“DWGS कोई सामान्य उप-उत्पाद नहीं, बल्कि उच्च नमी और उच्च प्रदूषण क्षमता वाला औद्योगिक अपशिष्ट है। जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पर आपत्ति जताई है और ZLD लागू है, तब इसे पशु आहार के रूप में खिलाना न केवल गलत, बल्कि खतरनाक भी है।”

प्रशासन की लगातार अनदेखी से जनता हैरान

इस अपषिष्ट के खिलाफ द इंडिया स्पीक्स लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है जिसमें कई बार पीसीबी व स्थानीय प्रशासन ने जांचे की है लेकिन शराब कम्पनी एसोसिएटेड अल्कोहल एंड ब्रेवरीज लिमिटेड के अपशिष्ट से प्राप्त करोड़ों के मुनाफे की पट्टी प्रशासन की आंखों पर बंधे होने के कारण उन्हें ऐसी कोई गतिविधि ही नहीं दिखती।
जबकि शराब कम्पनी के अपशिष्ट की गाड़िया खुलेआम सड़को पर घूम रही है। शराब कम्पनी के पीछे हाइवे पर ही इसका सबसे बड़ा अड्डा संचालित होता है जहां बड़े बड़े ट्रक खड़े रहते है लेकिन हैरानी तब होती है जब स्थानीय प्रशासन द इंडिया स्पीक्स को बाइट में कहता है कि उन्हें ऐसी कोई गतिविधि ही नहीं दिखी।
अब यह बात हास्यास्पद ही है कि तहसील कार्यालय के नजदीक एक और अड्डा संचालित होता है जहां इस खतरनाक अपशिष्ट की गाड़िया छोटे वाहनों में इसे लोड करके पशुपालको तक इस अपशिष्ट को पहुंचा रही है।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।