📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

पार्षद सुभाष कंबोज ने मूलभूत सुविधाओं और सफाई व्यवस्था को बताया प्राथमिकता
करनाल। राजेंद्र करनाल | The India Speaks

स्वच्छता मिशन के अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। पार्षद सुभाष कंबोज ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर कई पहलें शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में पार्षद सुभाष कंबोज ने वार्ड के सभी मूल निवासियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा

“वार्ड की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सहयोग करे तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करे।”
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।

सफाई व्यवस्था को दी जा रही प्राथमिकता

पार्षद सुभाष कंबोज ने बताया कि वार्ड पांच में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं, जिनमें सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में जनसहभागिता बेहद आवश्यक है।

पार्षद ने विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, नगर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू वाला गुप्ता तथा जिला अध्यक्ष प्रवीण राठौर का भी धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में उनका सहयोग लगातार मिल रहा है और विश्वास जताया कि जल्द ही वार्ड की सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।