📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

मोटरसाइकिल से हो रहा था अवैध परिवहन, 87 हजार रुपये का मशरुका जब्त

बड़वाह। The India Speaks Desk

खरगोन जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वाह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल जब्त मशरुके की कीमत लगभग 87 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशों पर जिलेभर में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शाइन मोटरसाइकिल पर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब लेकर टेंचिंग ग्राउंड बड़वाह के रास्ते से आने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर नाकाबंदी की गई।

कुछ देर बाद पुलिस को मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दो बोरियां लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसमें एक आरोपी मौके से भाग निकला जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया।

60 लीटर अवैध शराब बरामद

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पोपसिंग निवासी सुलगांव बताया। जांच के दौरान बोरियों में प्लास्टिक की थैलियों में भरी 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की और बाद में मुखबिर की सूचना पर जयंती माता मंदिर रोड से उसे भी हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान अनिल निवासी सुलगांव के रूप में हुई।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल के खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बड़वाह में अपराध क्रमांक 308/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

“अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ जिलेभर में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

गिरफ्तार आरोपी

  • पोपसिंग पिता छितूसिंह खोटे (42 वर्ष), निवासी सुलगांव
  • अनिल पिता पूरण सिंह कनासे (26 वर्ष), निवासी सुलगांव

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

यह कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना बड़वाह के पुलिस अधिकारियों और जवानों का विशेष योगदान रहा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।