📢 अपने क्षेत्र से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरे या विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे
📞 7772828778 | 📩 Email: editor@theindiaspeaks.com

रक्तदान शिविर, टीबी मरीजों को फूड पैकेट एवं मूकबधिर बच्चों के साथ भोज का आयोजन


खरगोन। ( विशाल भमोरिया) जिला मुख्यालय पर पदस्थ खनिज अधिकारी श्री सावन सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन को सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया तथा टीबी मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए। इसके साथ ही बड़वाह स्थित मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के साथ स्नेह भोज आयोजित कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
प्रातः 11 बजे परसाई कॉलोनी स्थित रक्षा हॉस्पिटल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में स्वयं श्री चौहान ने भी रक्तदान किया। शिविर में जिला खेल अधिकारी सहित महिला अधिकारी-कर्मचारी, श्री चौहान के स्नेहीजन, स्टोन क्रशर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित कुल 76 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने नई पहल करते हुए सीएमएचओ की उपस्थिति में आकांक्षी ग्राम झिरन्या एवं भीकनगांव में टीबी मरीजों को 50-50 की संख्या में कुल 100 फूड पैकेट उपलब्ध कराए। उनकी इस पहल की विभागीय स्तर पर तथा सामाजिक संगठनों द्वारा सराहना की गई।
श्री चौहान ने कहा कि रक्त ऐसा अमूल्य द्रव्य है जिसे कोई मशीन नहीं बना सकती। नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिवारों को जीवनदायिनी सहायता मिलती है। जिले में सिकलसेल एवं थैलेसीमिया जैसे रोगों के मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, जिसकी पूर्ति सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इसी उद्देश्य से वे प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित कर जनसामान्य को प्रेरित कर रहे हैं।
शिविर में चिकित्सकों एवं ब्लड बैंक टीम द्वारा आवश्यक सेवाएँ प्रदान की गईं। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। ब्लड बैंक द्वारा संग्रहित रक्त सिकलसेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

ASUS Vivobook Laptop Buy Now

Leave a Reply

You missed

📢 The India Speaks में रिपोर्टर भर्ती शुरू!

क्या आपके पास खबरों की समझ है? क्या आप अपने क्षेत्र की सच्चाई सामने लाना चाहते हैं?

🔍 The India Speaks अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए स्थानीय रिपोर्टर नियुक्त कर रहा है।

✍️ ज़िम्मेदारियां:

✅ पात्रता:

💼 लाभ:

📲 आवेदन करें:

📧 ईमेल: editor@theindiaspeaks.com
📞 मोबाइल: 7772828778

⚠️ यह भर्ती केवल गंभीर और ज़िम्मेदार अभ्यर्थियों के लिए है। स्थान सीमित हैं।